आज की खबर

1st April : पैन का नियम सख़्त, कमर्शियल सिलेंडर और फास्टैग महंगा, टैक्स व सैलरी में चेंज…. आज से क्या नया, देखें बिंदुवार

देश में नए वित्तीय वर्ष (FY 2026-27) की शुरुआत आज 1 अप्रैल 2026 से हो गई। इसके साथ कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं। इनका सीधा असर हमारी-आपकी जेब और रूटीन पर पड़ेगा। कुछ महंगा हुआ है, कुछ नियम बदले हैं और कुछ सख़्तियाँ भी आज से ही लागू हो रही हैं। यहाँ प्रस्तुत हैं वह सारे मुख्य बदलाव, बिल्कुल संक्षेप में :-

– कमर्शियल (नीला) गैस सिलेंडर के दाम में 195.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

– नया पैन बनवाने के लिए अब आधार के साथ वोटर आईडी या 10वीं की मार्कशीट जैसे दस्तावेज देने होंगे।

– नेशनल हाईवे पर फास्टैग का सालाना पास अब महंगा हो गया है (₹3000 से बढ़कर ₹3075)।

– टिकट कैंसिल करने के नियमों में बदलाव हुआ है। ट्रेन छूटने से 72 घंटे पहले कैंसि

इनकम टैक्स के नए नियम

– 65 साल पुराने 1961 के एक्ट की जगह अब आयकर अधिनियम, 2025 प्रभावी हो गया है।
– नए टैक्स रिजीम के तहत अब ₹12 लाख तक की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं देना होगा।
– फाइनेंशियल ईयर’ और ‘असेसमेंट ईयर’ जैसे अलग शब्दों को खत्म कर अब केवल ‘टैक्स ईयर’ का इस्तेमाल।
– फॉर्म 16 और 16A की जगह अब फॉर्म 130 और 131 का उपयोग किया जाएगा।
– गैर-ऑडिट करदाताओं के लिए ITR-3 और ITR-4 दाखिल करने की तारीख 31 अगस्त कर दी गई है।

नौकरी और सैलरी

– नए लेबर कोड लागू होने से बेसिक पे कुल सैलरी का 50% होना अनिवार्य है। इससे PF में योगदान बढ़ेगा, लेकिन हाथ में आने वाली (In-hand) सैलरी कम हो सकती है।
– इस्तीफा देने या नौकरी से निकाले जाने पर अब कंपनियों को 2 वर्किंग डेज के भीतर पूरा हिसाब (F&F) करना होगा।
– बेसिक सैलरी बढ़ने से रिटायरमेंट या जॉब छोड़ने पर मिलने वाली ग्रेच्युटी की राशि बढ़ जाएगी।

बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट

– कई बैंकों ने फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा के बाद चार्ज बढ़ा दिए हैं। जैसे HDFC बैंक में UPI के जरिए कैश निकालने पर 5 फ्री ट्रांजैक्शन के बाद ₹23 प्रति ट्रांजैक्शन शुल्क लगेगा।
– ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के लिए अब टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अनिवार्य होगा, जिसमें OTP के साथ PIN या बायोमेट्रिक की जरूरत पड़ सकती है। अब बैंक हर हफ्ते लोन डेटा अपडेट करेंगे, जिससे आपका क्रेडिट स्कोर तेजी से बदलेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button