आज की खबर

जरूरी खबर : खारुन नदी कुम्हारी का एक पुल 1 से 30 अप्रैल तक बंद… रायपुर और दुर्ग के बीच कई रोड डायवर्सन… आने-जाने वाले इन्हें रखें ध्यान में

(फोटो : खारुन का पुराना पुल अब बड़े काम का)

राजधानी रायपुर और दुर्ग-भिलाई के लिए अहम खबर ये है कि कुम्हारी टोल नाका से पहले खारुन नदी का एक पुल (रायपुर से जाएं तो राइट वाला) बुधवार, 1 अप्रैल से एक माह यानी 30 अप्रैल तक के लिए बंद किया जा रहा है। पुल को मरम्मत की वजह से बंद किया जाएगा। इस पुल के बंद होने से रायपुर और दुर्ग-भिलाई के बीच हैवी ट्रैफिक को डायवर्ट करने के लिए दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल, प्रशासन तथा नेशनल हाईवे अफसरों के बीच घंटों चले मंथन के बाद बड़ा डायवर्सन प्लान तैयार कर लिया गया है। सोमवार को इस प्लान पर रिहर्सल भी कर ली गई। रायपुर और दुर्ग आने-जाने वालों को इस डायवर्सन का ध्यान रखना होगा, क्योंकि थोड़ी सी चूक उन्हें बड़े ट्रैफिक जाम में फंसा सकती है। डायवर्सन प्लान को इस तरह समझ सकते हैं –

रायपुर से दुर्ग की ओर डायवर्सन :-

  • भनपुरी, गुढ़ियारी, हीरापुर, टाटीबंध से दुर्ग जाने वाले हल्के वाहन चालक (कार चालक एवं बाइक) चन्दनीडीह से लेफ्ट होकर पुराना रपटा पुल का प्रयोग कर कुम्हारी टोल तक जा सकेंगे।
  • रायपुर से दुर्ग जाने वाले हल्के वाहन (कार एवं मोटरसाइकिल ) रायपुरा से महादेवघाट की ओर मुड़कर अमलेश्वर मोतीपुर होकर जाने वाले मार्ग का उपयोग करें।

दुर्ग से रायपुर की ओर डायवर्सन :-

  • दुर्ग से रायपुर एयरपोर्ट, नया रायपुर,आरंग, अभनपुर के लिए नेवई उतई-सेलूद पाटन अभनपुर मार्ग का उपयोग करें।
  • सुपेला, भिलाई, से रायपुर के लिए हल्के वाहन उतई- सेलूद ढौर औरी-मोतीपुर अमलेश्वर से रायपुर मार्ग का उपयोग करें।
  • खुर्सीपार, चरोदा, से रायपुर के लिए हल्के वाहन सिरसा गेट- सिरसा खुर्द, अमलेश्वर से रायपुर मार्ग का उपयोग करें।
  • नंदिनी, कुम्हारी से रायपुर के लिए हल्के वाहन कुम्हारी टोल पार कर दाहिने पुल से खारून नदी ब्रिज से आवागमन करेंगे।

भारी वाहनों का रायपुर से दुर्ग डायवर्सन :-

  • रायपुर से दुर्ग की ओर जाने वाले भारी वाहन कुम्हारी के खारून नदी ब्रिज से सिंगल लाईन पर आवागमन करेंगे।
  • महासमुंद से दुर्ग जाने वाले भारी वाहनों को मंदिर हसौद के पास शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक रोका जायेगा।
  • उरला सिलतरा तथा बिलासपुर से आने वाले भारी वाहन शाम 5 से रात्रि 8 बजे तक नंदनवन कटिंग के पास रुकेंगे।
  • BSP प्लांट से रायपुर जाने वाले वाहनों को उतई से सेलुद, फूंडा- मोतीपुर मार्ग का प्रयोग करने कहा गया है।

भारी वाहनों का दुर्ग से रायपुर डायवर्सन :-

  • दुर्ग से रायपुर जाने वाले भारी वाहन कुम्हारी टोल पार कर दाहिने पुल से खारून नदी ब्रिज से सिंगल लाईन पर आवागमन करेंगे।
  • राजनांदगांव-रायपुर भारी वाहनों को दुर्ग बाईपास मार्ग पर बाफना टोल प्लाजा के पास सुबह 8:30 से 10:30 तक रोका जायेगा।
  • भिलाई-ट्रांसपोर्ट नगर भिलाई के वाहनों को प्रात: 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक कुम्हारी की ओर जाना निषेध रहेगा।
  • नंदिनी-अहिवारा, बेरला से रायपुर के भारी वाहनों को मुरमुंदा पठारीडीह से उरला (रिंग रोड नम्बर 4) की ओर जाना होगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button