भारत सरकार का आदेश… बीबी पंचभाई समेत 5 नए आईएएस को 2021 बैच… तीर्थराज समेत दो को 2020 बैच अलाट
छत्तीसगढ़ राज्य सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) प्रमोट किए गए आठ अफसरों को बैच अलाट कर दिए गए हैं। भारत सरकार ने सभी आठ अफसरों को सीनियोरिटी को हिसाब से बैच आवंटित किए हैं। बीबी पंचभाई, सौमिल रंजन चौबे, सुमीत अग्रवाल, संदीप अग्रवाल और आशीष टिकरिहा को आईएएस का 2021 बैच अलाट किया गया है, अर्थात इन्हें पांच साल की सीनियोरिटी दी गई है इसी तरह, तीर्थराज अग्रवाल और लीना कोसम को इनसे एक साल सीनियर 2020 बैच आवंटित किया गया है। भारत सरकार के कार्मिक मंत्रालय से जारी आदेश में इन अफसरों की ज्वाइनिंग की तिथि और सीनियोरिटी के हिसाब से बैच आवंटन की बात कही गई है। बता दें कि बीबी पंचभाई संभवतः छत्तीसगढ़ में पहले अफसर हैं, जो नायब तहसीलदार से प्रमोट होते-होते आईएएस का तमगा हासिल करने में कामयाब हुए हैं। शेष सात अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ में डिप्टी कलेक्टर को रूप में सेवाएं शुरू की थीं और आईएएस प्रमोट किए गए।




