आज की खबर

रायगढ़ में तरबूज-खरबूजे के खेत में अफीम की फसल… यहां तो डोडे में चीरा लगाकर निकालने लगे थे अफीम का लिक्विड

छत्तीसगढ़ में रायगढ़ जिले के तमनार इलाके में डेढ़ एकड़ में अफीम की खेती पकड़ी गई है और यह प्रदेश में अब तक अफीम का चौथा खेत मिल चुका है। पुलिस ने आज शुक्रवार को सुबह आमाघाट गांव छापेमारी कर लगभग 1.5 एकड़ (डेढ़ एकड़) जमीन पर लहलहा रही अफीम की फसल को पकड़ा है। अफीम की यह खेती नदी किनारे की जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में झारखंड के मार्शल सांगा को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि वह पिछले 10-12 वर्षों से इस क्षेत्र में रह रहा था।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने जमीन के मालिक से तरबूज और ककड़ी उगाने के नाम पर खेत लीज पर लिया था और सब्जी की खेती की आड़ में बीच-बीच में अफीम उगा रहा था ताकि किसी को शक न हो। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि फसल पूरी तरह तैयार हो चुकी थी और कुछ डोडा (capsules) में चीरा भी लगाया जा चुका था, जिसका अर्थ है कि अफीम निकालने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी। बता दें छत्तीसगढ़ में पिछले 15 दिनों में अवैध अफीम की खेती का यह चौथा मामला है। इससे पहले दुर्ग और बलरामपुर (कुसमी और कोरंधा) में भी अफीम के खेत पकड़े जा चुके हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button