आज की खबर

नए सर्किट हाउस की पार्किंग पुराने भवन को तोड़कर, यह होगी एनेक्सी बिल्डिंग… 15 करोड़ से होगा काम, वर्क आर्डर जारी

राजधानी रायपुर के सिविल लाइंस में नया सर्किट हाउस के आसपास यह अहम बदलाव होने जा रहा है कि इससे लगे पुराने सर्किट हाउस का भवन तोड़कर वहां नए सर्किट हाउस की पार्किंग डेवलप की जाएगी। इसी जगह पर कुछ नए रूम बनाकर एनेक्सी बिल्डिंग में कन्वर्ट किया जाएगा। नया सर्किट हाउस लगभग एक दशक पहले शुरू किया गया था। उसके बाद इस इलाके में यह अकेला और बड़़ा बदलाव होने जा रहा है। इसका ठेका रायपुर की फर्म को निर्धारित दर से बराबर (0.25 प्रतिशत बिलो) पर आवंटित हुआ है।

राजधानी रायपुर में पीडब्लूडी ने सड़क, पुल और अपने भवन निर्माण के काम को तेजी से बढ़ाने की तैयारी कर ली है। पिछले दिनों सीएम विष्णुदेव साय ने डिप्टी सीएम अरुण साव को निर्देश दिए थे कि पीडब्लूडी के काम तेज रफ्तार और गुणवत्ता के साथ होने चाहिए। इसके बाद पीडब्लूडी महकमा केंद्र सरकार से भी दर्जनों सड़क-पुलों का फंड मंजूर करवा लाया है, साथ ही राज्य में भी ठेकों की रफ्तार में तेजी आई है और बड़ी संख्या में वर्कआर्डर जारी हो चुके हैं, यानी चारों ओर काम शुरू होने वाला है। पीडब्लूडी सचिव डा. कमलप्रीत सिंह ने पुष्टि की कि सर्किट हाउस परिसर में निर्माण इसी महीने शुरू हो जाने की संभावना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button