आज की खबर

The Stambh Exclusive : तीन जिलों की अहम मुंगेली-नांदघाट 37 किमी रोड बनेगी 113 करोड़ से… दिल्ली से मंजूरी लेकर आई साय सरकार, ठेका अलॉट

छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार अब पूरी तरह पुरानी अहम सड़कों के पुनर्निर्माण और नई सड़कें बनाने पर फोकस हो गई है। छत्तीसगढ़ का पीडब्लूडी विभाग केंद्र से सड़कों का लगातार सेंक्शन ला रहा है और टेंडर हो रहे हैं। यह खबर रायपुर, बिलासपुर और मुंगेली जिले के लोगों के लिए अहम है, क्योंकि तीनों जिलों को जोड़ने वाले नांदघाट-मुंगेली स्टेट हाईवे को करीब 113 करोड़ रुपए में बनाने का ठेका छत्तीसगढ़ की फर्म को दिया गया है। इस अहम हाईवे की चौड़ाई बढ़ानी है, इसे मजबूत करना है तथा कुछ पुल-पुलिया भी नए सिरे से बनाए जाने हैं। पीडब्लूडी सचिव डा. कमलप्रीत सिंह ने बताया कि सीएम साय तथा डिप्टी सीएम अरुण साव ने केंद्र सरकार से छत्तीसगढ़ की कई सड़कों के लिए फंड सेंक्शन करवा था, जिनमें मुंगेली-नांदघाट रोड भी शामिल है। उन्होंने कहा कि जिस फर्म को ठेका दिया गया है, उसे स्पष्ट कर दिया है कि काम किसी भी स्थिति में सबलेट नहीं होगा। सड़क का निर्माण पूरी गुणवत्ता के साथ तथा निर्धारित अवधि में अर्थात 2027 अंत तक पूरा करना होगा।

Screenshot
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button