आज की खबर

140 करोड़ लोगों की उम्मीदें आसमान पर… भारत का न्यूज़ीलैंड से टी-20 फाइनल मैच… कुछ देर में टॉस, 7 बजे मुक़ाबला शुरू

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज, 8 मार्च 2026 को आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला है जहाँ दोनों टीमें खिताब के लिए आमने-सामने हैं। भारत की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है, जबकि न्यूजीलैंड का नेतृत्व मिचेल सैंटनर कर रहे हैं।

भारत में आप इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports) पर और लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) पर देख सकते हैं। टॉस अब से कुछ ही देर बाद शाम 6.30 बजे होगा और मैच 7 बजे शुरू हो जाएगा। दोनों टीमें स्टेडियम पहुँच चुकी हैं और तैयारी पूरी है। भारतीय टीम में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद कम है और वह उसी विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ उतर सकती है जिसने सेमीफाइनल जीता था।

भारत (India) : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड (NZ) : मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button