आज की खबर

यूपीएससी में सेलेक्ट युवाओं से सीएम साय ने वीडियो कॉल पर की बात… उनके परिजनों को भी शुभकामनाएं दीं

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफल छत्तीसगढ़ के युवाओं को सीएम विष्णुदेव साय ने आज शनिवार को सुबह वीडियो कॉल किया। सीएम ने उन्हें सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफल के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। सीएम ने खरसिया (रायगढ़) निवासी रौनक अग्रवाल, रायपुर निवासी संजय डहरिया, धमतरी जिले के परसवानी निवासी डायमंड सिंह ध्रुव तथा एमसीबी जिले के जनकपुर निवासी दर्शना सिंह से बातचीत की।मुख्यमंत्री श्री साय ने उनके परिवारजनों से भी संवाद करते हुए इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी। रायपुर की वैभवी अग्रवाल ने सुबह ही सीएम हाउस में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ली थी।

सीएम साय वीडियो कॉल में कहा कि आप सभी युवाओं ने अपनी मेहनत, लगन और धैर्य के बल पर प्रतिष्ठित यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। छत्तीसगढ़ से युवाओं का सिविल सेवा में चयन होना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। इससे यह सिद्ध होता है कि छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और हमारे युवा अपने परिश्रम के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।सीएम ने सभी सफल अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों के सपनों को नई ऊर्जा और दिशा देने वाली प्रेरणा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button