आज की खबर
होली पर्व की मध्यप्रदेश में 3 और 4 मार्च को सरकारी छुट्टी… फिलहाल छत्तीसगढ़ में होली का एक ही दिन का अवकाश
मध्यप्रदेश में होली पर्व के लिए 3 और 4 मार्च को सरकारी छुट्टी घोषित कर दी गई है। एमपी के सामान्य प्रशासन विभाग का यह आदेश 1 मार्च का है। सिर्फ 24 घंटे में यह आदेश छत्तीसगढ़ के लगभग हर सरकारी कर्मचारी के मोबाइल फ़ोन पर है। वे इस आदेश का जमकर प्रचार कर रहे हैं, साथ में यह भी बता रहे हैं कि हमारे यहाँ एक ही दिन की छुट्टी है।
छत्तीसगढ में आज 2 मार्च को शाम तक यह स्थिति है कि होली पर सरकारी अवकाश 4 मार्च के लिए घोषित है। अगर सरकार को अवकाश बढ़ाना है तो इसके लिए जीएडी से नया आदेश जारी होगा। अभी इसकी कोई सुगबुगाहट भी नहीं है। हालांकि जानकारों का कहना है कि एमपी के फैसले आंशिक परिवर्तन के साथ अक्सर छत्तीसगढ़ में भी अमल में आते हैं, लेकिन होली अवकाश दो दिन करने का मामला फिलहाल चर्चा में नहीं है।




