आज की खबर

सीएम के सलाहकार पंकज झा का भूपेश बघेल पर वार… धान का जितना एकमुश्त पैसा पूर्व सीएम को अभी मिला, उनकी ख़ुद की सरकार में नहीं मिला

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर मौजूदा सीएम विष्णुदेव साय के सलाहकार पंकज झा ने राजनैतिक तीर चलाया है। पंकज झा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि कल सीएम साय की सरकार ने की सरकार ने किसानों को धान के अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान किया है। इस योजना के सबसे बड़े लाभार्थियों में शीर्ष पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी हैं। इतने बड़े लाभार्थी, जितना वे स्वयं मुख्यमंत्री होने के बावजूद ‘पक्के में’ न हो पाये थे। अर्थात् उन्हें स्वयं भी ‘न्याय’ भाजपा सरकार में ही अधिक मिल पाया।

सीएम के सलाहकार झा ने कहा कि हम जिसे सुशासन कहते हैं, उसका आशय होता है ऐसा शासन जो किसी से भी भेदभाव न करे। समर्थक-विरोधी, जात-धर्म आदि किसी भी आधार पर अंतर किए बिना सबको न्याय सुलभ कराये, किसी कथित ‘न्याय योजना’ का एहसान जताए बिना। उन्होंने कहा कि स्वयं की सरकार में बघेलजी टुकड़ों में ही किसी तरह ले पाते थे, वह भी ढोल पीट-पीट कर। पर अभी तो होली के मौके पर इतनी बड़ी करमुक्त राशि एकमुश्त मिल जाने पर उन्हें भाजपा सरकार के प्रति कृतज्ञ होना ही चाहिए। बता दें कि भाजपा की साय सरकार ने होली से ऐन पहले कल किसानों के खाते में एकमुश्त 10 हजार करोड़ से अधिक की रकम किसानों के खाते में डाली। इस रकम का बड़ा लाभार्थी बिना किसी भेदभाव के बघेलजी समेत कांग्रेस के सभी बड़े नेता भी हुए।

पंकज झा ने कहा कि भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ में 3100/- रुपये प्रति क्विंटल की ऐतिहासिक कीमत पर प्रति क्विंटल 21 क्विंटल धान खरीदती है। केंद्र द्वारा तय समर्थन मूल्य तो तुरंत ही मिल जाता है यहाँ किसानों को, शेष बची रकम को अलग योजना बना कर साय सरकार एकमुश्त दे देती है। यह बची हुई रकम कांग्रेस के समय चार-चार टुकड़ों में दी जाती थी। कीमत भी आज से 25 प्रतिशत कम।

 

पैसे लेने के बावजूद Indian National Congress तो धन्यवाद देगी नहीं। मैं ही भूपेश बघेलजी समेत सभी लाभार्थियों की तरफ से भाजपा सरकार का अभिनंदन कर लेता हूं। बधाई देता हूँ।

सुशासन की सरकार हो तो ऐसी। सही कह रहा न?

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button