ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मृत्यु… घर पर हुए हवाई हमले में गई जान, बेटी की भी मृत्यु… बेटे मोजतबा ने संभाली कमान
ईरान के सरकारी मीडिया ने तेहरान पर शनिवार को सुबह अमेरिकी-इजरायली हवाई हमले में सुप्रीम लीडर 86 वर्षीय आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की मृत्यु की पुष्टि कर दी है। ईरान में 40 दिन का शोक घोषित किया गया है। खामेनेई के सरकारी आवास पास हुए हमले में सुप्रीम लीडर की बेटी और पोते की जान भी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खामेनेई के बेटे मोजतबा ने कमान संभाज ली है।

सरकारी टीवी चैनलों पर ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने बताया है कि आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की शनिवार तड़के उनके दफ़्तर में जान गई, जब वह “अपने कामकाज में व्यस्त थे।” शनिवार को देर रात सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर ख़ामेनेई की मौत की बात कही थी। इसराइल के प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू ने भी कहा था, कि ख़ामेनेई का तेहरान स्थित आवास एक ज़बरदस्त और अचानक हुए हमले में तबाह हो गया है। और ऐसे कई संकेत हैं किखामेनेई अब नहीं रहे।”
बता दें कि अमेरिका और इसराइल ने शनिवार को ईरान पर बड़े पैमाने पर हमला किया था जिसके बाद ख़ामेनेई की मृत्यु की ख़बर आई है। ईरान ने इस हमले का जवाब इसराइल और चार खाड़ी अरब देशों, जहां अमेरिका के मिलिट्री बेस हैं- बहरीन, कुवैत, क़तर और संयुक्त अरब अमीरात की ओर मिसाइलें और ड्रोन लॉन्च करके दिया है।



