आज की खबर

सरकारी मुस्लिम कर्मियों को एक घंटा पहले छुट्टी का आदेश नहीं… वक्फ बोर्ड अध्यक्ष के हवाले से चली खबरों का शासन से खंडन

छत्तीसगढ़ के सरकारी मुस्लिम कर्मचारियों को रमजान के कारण शाम को एक घंटा पहले छुट्टी देने की खबरों को शासन ने गलत करार दिया है। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग-अल्पसंख्यक विभाग के संयुक्त सचिव ने शुक्रवार, 20 फरवरी को जारी पत्र में इन खबरों को गलत बताया है। पत्र में कहा गया है कि इस विभाग की ओर से ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है, जिसमें कहा गया हो कि मुस्लिम कर्मचारियों को आगामी एक माह तक एक घंटा पहले ही कार्यालय छोड़ने की छूट दी गई है।

Screenshot

दरअसल सोशल मीडिया में पिछले 24 घंटे के दौरान कई ऐसी खबरें चली हैं, जिनमें वक्त बोर्ड के चेयरमैन डा. सलीम राज के हवाले से दावा किया गया है कि मुस्लिम कर्मचारियों को छुट्टी से एक घंटा पहले ही कार्यालय छोड़ने की चिट्ठी जारी की गई है। कुछ खबरों में तो यह भी कहा गया है कि चेयरमैन ने सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले का स्वागत किया है। पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक विभाग की ओर से जारी चिट्ठी में कहा गया है कि इस तरह के जो भी समाचार आ रहे हैं, वह तथ्यहीन और भ्रामक हैं।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button