राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे धमतरी आएंगे… मनरेगा बचाओ महारैली में शामिल होंगे… मार्च में प्रवास, कांग्रेस तैयारी में
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे धमतरी जिले के कुरुद में मनरेगा रैली में हिस्सा लेने आएंगे। मनरेगा बचाओ महारैली मार्च के पहले हफ्ते में होने वाली है, जिसमें राहुल और खड़गे शिरकत करेंगी। यह रैली मुख्य रूप से मनरेगा (MGNREGA), इसका नाम बदलने के विरोध और अन्य स्थानीय जन-हितैषी मुद्दों को लेकर की जा रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इस संभावना की पुष्टि करते हुए मीडिया से कहा कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे मार्च में धमतरी की रैली ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ में शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस तथा युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इस रैली के लिए इलाके में गांवों का दौरा शुरू कर दिया है। पार्टी संगठन स्तर पर अपने स्तर पर लगा हुआ है। इससे पहले राहुल कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ आए थे।



