आज की खबर
आईएमए और हॉस्पिटल बोर्ड के डॉक्टर मिले सीएम साय से… रायपुर में 7-8 मार्च से आयोजित सीजीकॉन कांफ्रेंस का दिया न्यौता
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) छत्तीसगढ़ स्टेट और छत्तीसगढ़ हॉस्पिटल बोर्ड के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को सीएम विष्णु देव साय से महानदी भवन मेंसौजन्य मुलाकात की। इस दौरान डॉक्टरों ने 7 व 8 मार्च 2026 को राजधानी रायपुर के एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में आयोजित आईएमए-सीजीकॉन-2026 का न्यौता दिया। सीएम ने इस 21 वीं स्टेट कॉन्फ्रेंसमें आने का आश्वासन देते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर आईएमए छत्तीसगढ़ राज्य शाखा अध्यक्ष एवं चेयरमेन डॉ अनूप वर्मा, हॉस्पिटल बोर्ड के चेयरमैन डॉ सुरेंद्र शुक्ला,आईएमए सचिव डॉ संजीव श्रीवास्तव और डॉ गंभीर सिंह उपस्थित थे।



