आज की खबर

कांग्रेस में अहम खबर : छत्तीसगढ़ के नए जिलाध्यक्ष फाइनल… बड़े बदलाव, कई नाम चौंकाने वाले… दिल्ली में दो दिन में अप्रूवल, फिर कभी भी जारी

कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ समेत तीन राज्यों में नए जिलाध्यक्ष बनाने के लिए जो फ़ार्मूला बनाया है, उसके अनुरूप छत्तीसगढ़ में प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुँच गई है। जिलाध्यक्ष के लिए यहाँ आए पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर फाइनल लिस्ट तैयार कर ली गई है। सिंगल नामों के साथ यह लिस्ट अप्रूवल के लिए आलाकमान को भी भेज दी गई है। दो दिन के भीतर आलाकमान से अप्रूवल आ जाएगा और लिस्ट जारी कर दी जाएगी।

दिल्ली से पता चला है कि पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर ही ज़िलाध्यक्षों के नाम तय किए गए हैं। भारी बदलाव का इशारा मिल रहा है। फ़ाइनल लिस्ट में अधिकांश नाम नए हैं और इनमें से कुछ तो चौंकाने वाले भी हैं। अब इस लिस्ट में सिंगल नाम भी चेंज होने की कोई संभावना नहीं है। लिस्ट संभवतः 5 या 6 नवंबर को जारी होगी। वैसे भी यह प्रक्रिया 10 नवंबर तक निपटानी है। दिल्ली से यह खबर भी आई कि छत्तीसगढ़ के बाद राजस्थान और उत्तराखंड कांग्रेस जिलाध्यक्ष की फाइनल सूची भी हाईकमान तक पहुंच रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button