आज की खबर
त्योहार का उपहार : 40 भाजपा नेताओं को मंत्री का दर्जा… इनमें निगम-मंडल अध्यक्ष से सीएम के सलाहकार भी… फ़िल्म निगम, अजा आयोग में नए चेयरमैन, सूचियां देखिए

छत्तीसगढ़ में सीएम विष्णुदेव साय की सरकार ने करीब तीन माह पहले भाजपा के वरिष्ठ नेताओं-कार्यकर्ताओं को निगम, मंडल और आयोगों का अध्यक्ष बनाया था, अब त्योहार के मौके पर ज़्यादातर को कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दे दिया गया है। कल, शुक्रवार को 35 अध्यक्ष-उपाध्यक्षों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया था, आज चार और नेताओं को इस दर्जे से नवाज़ा गया है। इनमे निगम मंडल आयोगों के अध्यक्ष के अलावा सीएम के मीडिया सलाहकार पंकज झा को भी उनकी सक्रियता को देखते हुए कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। यही नहीं, फ़िल्म विकास निगम में मोना सेन को चेयरमैन और अजा आयोग में डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को उपाध्यक्ष बनाया गया है।



