आज की खबर

कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस 12 और 13 अक्टूबर को संभावित… सीएम करेंगे जिलों में प्रशासन-पुलिस के कामकाज की कड़ी समीक्षा… इसके तुरंत बाद बदल सकते हैं कई कलेक्टर-एसपी

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय 12 और 13 नवंबर को सभी जिलों के कलेक्टर-एसपी की कांफ्रेंस ले सकते हैं। दो दिन की कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस की तारीख अभी पुष्ट नहीं है, लेकिन जिलों में तैयारी शुरू कर दी गई है। कांफ्रेंस में इस बार सीएम सभी जिलों में प्रशासन और पुलिस के कामकाज की कड़ी समीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। हलचल यह भी है कि कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस के तुरंत बाद कलेक्टर और एसपी लेवल पर बड़े फेरबदल की संभावना है। हटाए जाने वाले और बिठाए जाने वाले आईएएस-आईपीएस अफसरों के नाम मंत्रालय और पुलिस मुख्यालय के गलियारों में तैरने लगे हैं। लेकिन हर चर्चा में आने वाली सूची में नाम अलग-अलग हैं। यहां तक कि बात हो रही है कि कौन बदल रहा है और सरकार किन अफसरों को बिलकुल भी टच करने के मूड में नहीं है, वगैरह-वगैरह। चूंकि यह सब चर्चाएं ही हैं, इसलिए यहां अफसरों के नामों का उल्लेख नहीं किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक 10 अक्टूबर को सीएम साय की अध्यक्षता में मंत्रालय में होगी। इसका एजेंडा नहीं मिला है, लेकिन माना जा रहा है कि राज्योत्सव जयंती उत्सव तथा पीएम मोदी के प्रवास पर चर्चा होनी है। कैबिनेट के तुरंत बाद कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस की तैयारी शुरू कर दी जाएगी। इसकी तारीख घोषित नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार यह 12-13 अक्टूबर को होने की पूरी संभावना है। इसके बाद फेरबदल की प्रक्रिया भी 15-16 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद त्योहारी छुट्टियां शुरू हो जाएंगी तथा अधिकांश मंत्री-विधायक अपने-अपने क्षेत्रों के लिए 17 अक्टूबर तक रवाना हो जाएंगे, क्योंकि 18 अक्टूबर को धनतेरस से साथ ही दीपावली का पर्व शुरू हो जाएगा, जो 22 अक्टूबर तक चलेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button