आज की खबर

पाटन तहसीलदार के चैम्बर की छत गिरी… अफसर की कुर्सी टेबल कंप्यूटर तबाह… गनीमत कि हादसा दिन में नहीं हुआ

छत्तीसगढ़ में दुर्ग के पाटन तहसील कार्यालय में बुधवार रात एक बड़ा हादसा हुआ, जहां तहसीलदार के चैंबर की छत (प्लास्टर) का एक बड़ा हिस्सा गिर गया। मलबा सीधे तहसीलदार की कुर्सी और टेबल के ठीक ऊपर गिरा। कुर्सी पूरी तरह मलबे में दब गई और वहां रखा कंप्यूटर व अन्य जरूरी सामान क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना 9 सितम्बर 2026 (बुधवार) की रात को हुई। रात का समय होने के कारण कार्यालय खाली था, जिससे तहसीलदार, उनके रीडर और वहां आने वाले आम लोग बाल-बाल बच गए और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। सुबह जब कर्मचारी कार्यालय पहुंचे तब उन्हें इस घटना का पता चला। रात में कोई भी दफ्तर में मौजूद नहीं था, इसलिए किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। बहरहाल, प्रशासन ने छत गिरने की वजह, निर्माण क्वालिटी और जाँच पड़ताल जैसी औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button