आज की खबर

छत्तीसगढ़ के 97 खिलाड़ियों को खेल अलंकरण, मैडल लाने वाले 502 खिलाड़ियों को भी पुरस्कार, गुरुवार को दोपहर सम्मान

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य खेल पुरस्कार घोषित कर दिए हैं। पुरस्कार वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के लिए 97 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इन्हें 76 लाख रुपए की पुरस्कार राशि बांटी जाएगी। इस तरह, नेशनल गेम्स में मैडल लाने वाले 502 खिलाड़ियों को 60.33 लाख रूपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इस तरह, सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों को कुल 1 करोड़ 36 लाख 33 हजार रूपए की पुरस्कार राशि दी जाने वाली है। इन खिलाड़ियों का अलंकरण समारोह 29 अगस्त, गुरुवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में दोपहर 12 बजे होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राज्य खेल अलंकरण समारोह में प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे।
सरकारी सूत्रों के अनुसार कार्यक्रम में राज्य शासन द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार के लिए 06, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 06, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 02, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 11, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 05 एवं मुख्यमंत्री ट्राफी वर्ष 2021-22 के लिए 11 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।  वर्ष 2022-23 हेतु शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार के लिए 04, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 07, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 01, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 15, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 05 एवं मुख्यमंत्री ट्राफी वर्ष 2022-23 के लिए 24 चयनित खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
गुरुवार को होने वाले खेल अलंकरण समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक सर्व श्री राजेश मूणत, पुरन्दर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, इन्द्रकुमार साहू, गुरू खुशवंत साहेब होंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button