आज की खबर

रायपुर के हंस ट्रैवल्स से नोटों से भरे 3 बोरे जब्त… कोलकाता से दिल्ली भेजे गए थे… डीआरआई का छापा, नकली नोटों का शक

डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने आज 6 मई को रायपुर के हंस ट्रैवल्स के दफ्तर पर छापेमारी कर नकली नोटों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है। डी आर आई की 5 सदस्यीय टीम ने रायपुर के रिंग रोड (न्यू राजेंद्र नगर) स्थित हंस ट्रैवल्स के दफ्तर से नोटों से भरे 3 बोरे बरामद किए हैं। इन बोरों में छोटे नोट (10, 20 और 50 रुपये) भरे हुए थे। र इन नोटों के जाली (नकली) होने की प्रबल आशंका है।

जांच में यह सामने आया है कि यह खेप कोलकाता से दिल्ली भेजी जा रही थी, जिसमें रायपुर एक मुख्य ट्रांजिट पॉइंट था। यह खेप उदय सिंह बिस्वाल द्वारा भेजी गई थी और इसे दिल्ली में कमल किशोर गुप्ता को सौंपा जाना था। कार्रवाई के दौरान टीम ने ट्रैवल्स कार्यालय से सीसीटीवी फुटेज और बुकिंग रजिस्टर जब्त किए हैं। साथ ही, कार्यालय के एक कर्मचारी (दुर्गेश) से भी इस मामले में पूछताछ की गई है। फिलहाल DRI इस बात की भी जांच कर रही है कि यह मामला केवल नकली नोटों से जुड़ा है या इसमें हवाला कारोबार का भी कोई लिंक है। जब्त किए गए नोटों की प्रामाणिकता की जांच के लिए आरबीआई (RBI) के दिशानिर्देशों का पालन किया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button