वेदांता हादसे में अब तक 24 मौतें… मालिक अनिल अग्रवाल के समर्थन ने आए उद्योगपति नवीन जिंदल… आरोपी बनाने का विरोध
छत्तीसगढ़ के सक्ती में में वेदांता पॉवर प्लांट हादसे अब तक 24 श्रमिकों की मृत्यु हो चुकी है। इस केस में पुलिस ने दर्ज केस में वेदांता समूह के चेयरमैन तथा विख्यात उद्योगपति अनिल अग्रवाल को भी आरोपों बनाया है। उद्योगपति नवीन जिंदल ने अनिल अग्रवाल को आरोपी बनाने का एक तरह से सीधा विरोध कर दिया है। नवीन जिंदल ने अपनी पोस्ट में हालांकि हादसे को ‘बेहद दर्दनाक’ बताया है। साथ में यह भी लिखा है कि बिना जांच के किसी बड़े उद्योगपति का नाम एफआईआर में शामिल करना गंभीर सवाल खड़े करता है।
अपने पोस्ट में नवीन जिंदल ने सवाल उठाया कि जब रेलवे या सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSU) में हादसे होते हैं, तो क्या वहां के चेयरमैन के खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज की जाती है? उन्होंने तर्क दिया कि ऐसा नहीं होता, इसलिए निजी क्षेत्र के मामलों में भी समान मानक लागू होने चाहिए। नवीन जिंदल का यह बयान राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। चर्चा इस बात को लेकर है कि जिंदल की यह तुलना न केवल असंगत है, बल्कि देश के सार्वजनिक संस्थानों की भूमिका और निजी उद्योगों की कार्यप्रणाली के बीच मूलभूत अंतर को भी नजरअंदाज करती है।



