आज की खबर
छत्तीसगढ़ : नेटवर्क गया तो महिला ने गुस्से में मोबाइल पटककर ज़हर पी लिया… उल्टी करवाने परिजनों ने गोबर पानी पिला दिया… अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
कोरबा के करतला इलाके में 52 वर्षीय मंगलो बाई रील देखते समय नेटवर्क चले जानेसे इस क़द्र गुस्से में आ गई कि पहले मोबाइल पटककर तोड़ा, फिर ज़हर पी लिया। गुस्से में कीटनाशक पीने और इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की तबीयत बिगड़ने लगी, तब परिजनों ने अस्पताल ले जाने से पहले उल्टी कराने के लिए गोबर और पानी का घोल पिला दिया। गोबर-पानी पिलाने के बाद भी जब महिला की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ, तो उसे कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
कोरबा के सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मर्ग कायम कर परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच की जा रही है।



