आज की खबर
छत्तीसगढ़ कैबिनेट की अहम बैठक 9 को… मंत्री रख सकते हैं अपने विभागों की रिपोर्ट… इन रिपोर्ट्स की सीधे समीक्षा करेंगे सीएम साय
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर को कैबिनेट की एक अहम बैठक आयोजित होने जा रही है। सूत्रों के अनुसार इस महत्वपूर्ण बैठक में सीएम विष्णुदेव साय खुद विभिन्न सरकारी विभागों के कामकाज और योजनाओं की गहन समीक्षा करेंगे। यह भी पता चला है कि इस बैठक में कैबिनेट के सदस्य यानी सभी मंत्री अपने-अपने विभागों के कामकाज की रिपोर्ट सौंपेंगे।
कयास लगाए जा रहे हैं कि राज्य के विकास और जनहित से जुड़े कई बड़े प्रस्तावों और अहम मुद्दों पर मोहर लग सकती है। यह बैठक राज्य सरकार की आगामी रणनीतियों और नीतियों की दिशा तय करने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।



