आज की खबर

छत्तीसगढ़ अजा आयोग के अध्यक्ष होंगे चौहान… पूर्व में सूची आ गई थी, अब जारी आदेश देखें खबर में

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य अनुसूचित जाति आयोग (State Scheduled Caste Commission) के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्तियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। पूर्व में जारी सूची में ये नाम घोषित किए गए थे, लेकिन विभाग से औपचारिक आदेश कल देर शाम जारी हुआ।
इस घोषणा के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल चौहान (पूर्व विधायक) होंगे। वेदराम मनहरे को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आयोग में सौरभसिंह जागृत, दुर्गा महेश्वर और दयावंत धर बांधे को सदस्य बनाया गया है।  
सीएम विष्णु देव साय ने विभिन्न निगम, मंडल और आयोगों में अनुसूचित जाति आयोग की इस बहुप्रतीक्षित सूची को जारी करते हुए सभी नए पदाधिकारियों को उनके इस नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button