आज की खबर

साय सरकार में मंत्री के बड़े भाई गुरु ढाल दास कांग्रेस में… भूपेश बघेल कि निवास पर ली सदस्यता… भाजपा पर निशाना साधा, चुनाव लड़ने से इंकार नहीं

छत्तीसगढ़ की राजनीति में 11 सितम्बर, शुक्रवार को एक राजनैतिक उलटफेर देखने को मिला है। भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के बड़े भाई गुरु ढाल दास साहेब ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। गुरु ढालदास सतनामी समाज के गुरु बालदास के बड़े बेटे हैं। उन्होंने पोला (पोरा) तिहार के अवसर पर रायपुर में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के निवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

गुरु ढाल दास ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा को सतनामी समाज के लिए जितना कुछ करना चाहिए था, वह नहीं कर पा रही है।छोटे भाई के मंत्री होने के बावजूद भाजपा सतनामी समाज के लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही थी। उन्होंने साफ किया कि वे किसी दबाव में नहीं बल्कि अपनी स्वेच्छा से कांग्रेस में शामिल हुए हैं। गुरु ढालदास ने याद दिलाया कि उनके पूर्वज (जैसे मिनी माता और गुरु अगम दास) भी पहले कांग्रेस में ही थे, इसलिए उन्हें कांग्रेस की विचारधारा और उसका परिवेश हमेशा से पसंद रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस आलाकमान का जो भी आदेश होगा, वे उसका पालन करेंगे। अगर पार्टी चाहेगी कि वे कहीं से चुनाव लड़ें, तो वे इसके लिए भी पूरी तरह तैयार हैं। [1] (

ढाल दास साहेब सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब के सबसे बड़े बेटे हैं। छत्तीसगढ़ की अनुसूचित जाति (SC) आरक्षित सीटों और बस्तर-सरगुजा के इलाकों में सतनामी समाज का बहुत बड़ा धार्मिक और सामाजिक प्रभाव है। मंत्री खुशवंत साहेब के भाई के इस कदम से राज्य के सियासी गलियारों में हलचल काफी तेज हो गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button