राहुल के हाथ में पोस्टर “Gyanesh, It’s Done Bro. Time to Resign!!!”… नई दिल्ली में मार्च, प्रियंका के साथ पुलिस कस्टडी में
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद से चुनाव आयोग मुख्यालय (निर्वाचन सदन) की तरफ मार्च निकाल रहे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित INDIA ब्लॉक के कई सांसदों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत (Custody) में ले लिया है। आज 6 अक्टूबर को नई दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ ‘लोकतंत्र बचाओ’ मार्च निकाल रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने आगे बढ़ने से रोका। तब बाद राहुल और प्रियंका गांधी वहीं धरने पर बैठ गए और बाद में उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
विपक्षी दल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर “मैच-फिक्सिंग” (चुनावों में हेरफेर) और बीजेपी को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। राहुल गांधी ने अपने हाथ में एक प्लेकार्ड भी लिया हुआ था जिस पर लिखा था- “Gyanesh, It’s Done Bro. Time to Resign!!!”।
राहुल गांधी और कांग्रेस का आरोप है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने मतदाता पंजीकरण से जुड़े ‘फॉर्म 6’ (Form 6) में अवैध और एकतरफा तरीके से बदलाव किया है। यह विवाद तब और बढ़ गया जब 5 अक्टूबर 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अदालत ने फॉर्म 6 में किसी भी प्रशासनिक संशोधन को मंजूरी नहीं दी थी।



