आज की खबर

रायपुर, लॉरेंस गैंग और रंगदारी कॉल्स… कांग्रेस नेता को धमकी में शोएब ढेबर हिरासत में… हाल में ढेबर परिवार ने भी की थी धमकीभरे कॉल की रिपोर्ट

कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देने के मामले में रायपुर पुलिस ने शोएब ढेबर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। रायपुर में लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकीभरे फ़ोन का यह एक हफ़्ते में दूसरा मामला है। हाल में शोएब के चाचा तथा पूर्व मेयर एजाज़ ढेबर और पिता अनवर ढेबर की ओर से पुलिस में रिपोर्ट की गई थी कि लॉरेंस गैंग के नाम पर उनके एक कर्मचारी को आए कॉल में 50 करोड़ रुपए रंगदारी मांगी गई है। इस रिपोर्ट में भी जांच चल रही है।

शोएब को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि एसीपी आरके साहू ने की है। बताया जा रहा है कि शोएब को इस मामले में अरेस्ट कर आज ही कोर्ट में पेश किया जा सकता। पुलिस ने शनिवार देर रात एक कार्यक्रम से शोएब ढेबर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देने के मामले में पहले गिरफ्तार किए गए एक युवक से पूछताछ में शोएब ढेबर का नाम सामने आया था। पुलिस इस साजिश में उनकी भूमिका और पूर्व महापौर एजाज ढेबर से जुड़ी अन्य धमकियों के साथ संभावित कनेक्शन की जांच कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button