आज की खबर

रायपुर में आज रात गणेश विसर्जन झांकी नहीं निकलेंगी… बाढ़-बारिश के कारण फैसला, अब झांकियां सोमवार रात 8 बजे से

खारून नदी के उफान पर होने और भारी बारिश से राजनांदगांव में झांकियां एक दिन आगे बढ़ने की वजह से की वजह से रायपुर में आज रविवार, 27 सितंबर की रात गणेश विसर्जन झांकी स्थगित कर दी गई है। प्रशासन और गणेश उत्सव समितियों की बैठक के बाद तारीख में बदलाव किया गया है। इसके अनुसार भव्य विसर्जन झांकियां कल सोमवार, 28 सितंबर को रात 8:00 बजे से निकाली जाएंगी।

समितियों और प्रशासन के बीच हुई बैठक के अनुसार झांकी पुराने पारंपरिक मार्ग से ही गुजरेगी अर्थात्शु रुआत: शारदा चौक से होगी और झांकियां जयस्तंभ चौक, कोतवाली, सदर बाजार, सत्ती बाजार, कंकाली तालाब, पुरानी बस्ती थाना चौक और लाखेनगर चौक, सुंदरनगर होते हुए महादेवघाट विसर्जन कुंड पहुंचेंगी। सदर बाजार के जर्जर भवनों को देखते हुए डीजे और साउंड सिस्टम का बेस (Base) और वाइब्रेशन मोड बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। पूरे झांकी रूट पर ड्रोन कैमरों और 1000 से अधिक पुलिस बल की तैनाती से सुरक्षा व्यवस्था संभाली जाएगी।

अफसरों ने बताया कि लाखेनगर चौक से महादेवघाट रिंग रोड तक ट्रैफिक पूरी तरह वन-वे रहेगा। शहर में ट्रकों की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी। इससे पहले, शहर के किसी भी आम तालाब में विसर्जन करने पर नगर निगम ने चालान चालान काटने का आदेश दिया है। केवल नगर निगम द्वारा बनाए गए 43 अस्थायी कुंडों और महादेवघाट पर ही विसर्जन की अनुमति है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button