आज की खबर

नवा रायपुर में औद्योगिक निवेश की शुरुआत… 110 करोड़ रुपए से होम अप्लायंसेज प्लांट की सीएम साय ने रखी नींव

छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश के तहत हुए एमओयू (MoU) अब धरातल पर आने लगे हैं। आज नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-22 में सीएम विष्णुदेव साय ने फैन मैनुफैक्चरिंग इंडस्ट्री का भूमिपूजन कर राज्य की पहली बड़ी होम अप्लायंसेज मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की नींव रख दी है। देश का एक उद्योग समूह इस प्लांट की स्थापना के लिए करीब ₹110 करोड़ का निवेश किया जा रहा है।

सीएम विष्णुदेव साय ने मीडिया से बातचीत में कहा- आज होम अप्लायंसेज ग्रुप के इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का नवा रायपुर में भूमिपूजन किया है। इससे करीब 3500 लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार उद्योगों के लिए केवल एक रेगुलेटर की तरह नहीं, बल्कि एक फैसिलिटेटर (सुविधा प्रदाता) और एक्सीलरेटर के रूप में काम कर रही है, ताकि निवेश प्रस्ताव जल्द से जल्द जमीनी रूप ले सकें।

नई औद्योगिक विकास नीति 2024-30 और “वन क्लिक सिंगल विंडो सिस्टम 2.0” के लागू होने के बाद प्रदेश में निवेश की रफ्तार बढ़ने लगी है। हाल ही में हुए विभिन्न राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय एमओयू के बाद यह राज्य को इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी और हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में एक बड़ा व्यावहारिक कदम है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button