आज की खबर

स्कूल शिक्षा में AI के उपयोग पर रायपुर में 17 सितंबर को नेशनल वर्कशॉप… गूगल इंडिया के हेड आएंगे… विशेषज्ञ टीचर-अफसर शामिल होंगे- IAS डॉ कमलप्रीत

छत्तीसगढ़ की स्कूली शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग को लेकर बड़े स्तर पर कार्यशालाएं (Workshops) और ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में स्कूल शिक्षा विभाग 17 सितंबर को राष्ट्रीय स्तर की वर्कशॉप करने जा रहा है। इस वर्कशॉप में गूगल के इंडिया हेड और एआई पर काम करने वाले बड़े विशेषज्ञ शामिल होंगे। स्कूल शिक्षा सचिव आईएएस डॉ कमलप्रीत सिंह ने बताया कि वर्कशॉप में एआई के विशेषज्ञ टीचर्स और शिक्षा विभाग के अफसरों को भी बुलाया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में स्कूली शिक्षा में एआई के बढ़ते कदम और शिक्षा में AI के उपयोग पर छत्तीसगढ़ सरकार ने गूगल इंडिया (Google India) के साथ मिलकर ‘एआई सक्षम शिक्षा अभियान’ (Saksham Shikshak Abhiyan) शुरू किया है। आईएएस डॉ कमलप्रीत ने बताया कि इसके तहत राज्य के 2 लाख से अधिक शिक्षकों को एआई सर्टिफिकेशन और डिजिटल ट्रेनिंग भी दी जा रही है। जिसकी शुरुआत रायपुर जिले से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में हुई है। इसके अलावा, राज्य के सरकारी स्कूलों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत एआई टूल्स का उपयोग बच्चों की व्यक्तिगत क्षमता के अनुसार अलग-अलग तरीकों से पढ़ाने (Personalized Learning) के लिए भी किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार आईआईटी भिलाई (IIT Bhilai) के सहयोग से विशेष सॉफ्टवेयर और मोबाइल ऐप विकसित कर रही है। इसके जरिए एआई-आधारित शैक्षणिक मूल्यांकन (Academic Assessments) और स्कूलों की स्वच्छता व मिड-डे मील की निगरानी की जाएगी।

बता दें कि हाल में रायपुर के एक बड़े स्कूल में सीबीएसई (CBSE) क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा कंप्यूटेशनल थिंकिंग और एआई (AI) पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया था। इसमें प्रदेश के करीब 355 शिक्षकों और शिक्षाविदों ने भाग लिया था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button