आज की खबर

राजधानी में ट्रिपल मर्डर : शक पर युवक ने पत्नी और दो मासूम बेटों को मार डाला… पुलिस को आरोपी भी घायल मिला, अस्पताल में भर्ती

राजधानी रायपुर के डुमरतराई में शनिवार को देर रात एक युवक ने चरित्र पर शक के चलते अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की चाकू गोदकर हत्या कर दी। आरोपी ने खुद पर भी हमला कर आत्महत्या करने की कोशिश की।पुलिस ने घायल आरोपी को इलाज के लिए रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी भुनेश्वर साहू (34) बालोद जिले का रहने वाला है और यहां किराए के मकान में रहता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पत्नी खिलेश्वरी साहू (30), बेटे आशीष साहू (उम्र 10 वर्ष) और ज्ञान साहू (उम्र 8 वर्ष) के रक्तरंजित शव घर में मिले, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी युवक और पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।  शनिवार देर रात भी विवाद के बाद युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी और दोनों बच्चों पर हमला किया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।इसके बाद आरोपी भी गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button