आज की खबर

परिवहन में एएसपी रोहित झा इंटेलिजेंस से भेजे गए… जॉइंट कमिश्नर होंगे, अब रापुसे के डेपुटेशन का चांस खत्म

Screenshot

छत्तीसगढ़ शासन ने एएसपी रोहित कुमार झा को परिवहन विभाग में प्रतिनियुक्ति पर बतौर जॉइंट कमिश्नर पदस्थ किया है। रोहित झा वर्तमान में पुलिस मुख्यालय (PHQ) नवा रायपुर में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG-intelligence) के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें स्वतंत्रता दिवस 2025 और गणतंत्र दिवस 2026 में पुलिस पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है।

परिवहन आयुक्त दफ़्तर में जॉइंट कमिश्नर यूबीएस चौहान के रिटायरमेंट के बाद से एक पद खाली हुआ था, जो इस नियुक्ति से भर गया। वैसे इस पद के लिए कई ताकतवर पुलिस अफसर तीन माह से लगे हुए थे। रोहित झा के अलावा अभी परिवहन विभाग में पुलिस से डिप्टी कमिश्नर मनोज कुमार ध्रुव और कृष्ण कुमार पटेल पदस्थ हैं। इन तीनो अफ़सरों की रिपोर्टिंग परिवहन सचिव आईएएस एस प्रकाश और अपर कमिश्नर आईपीएस डी रविशंकर को है। परिवहन विभाग में इस डेपुटेशन के साथ राज्य पुलिस अफसरों के जाने की संभावनाएं अब खत्म हो गई हैं। अगर कोई पद खाली होगा, तभी कुछ संभव रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button