आज की खबर

डीजे का साउंड बढ़ाने के झगड़े में नशेड़ी ने युवक के सीने में सरेआम चाकू मारे… बिलासपुर में वारदात, घायल युवक की मौत

बिलासपुर के संकरी इलाके में डीजे (DJ) का साउंड बढ़ानेके लिए हुए विवाद में एक नशेड़ी ने आकाश सूर्यवंशी (22) की चाकू मारकर हत्या कर दी l। यह दुखद वारदात संबलपुरी में हुई है। पुलिस ने बताया कि गणेश उत्सव के दौरान पंडाल में DJ बज रहा था और आरोपी अमन सूर्यवंशी (23) लगातार साउंड (आवाज) बढ़ाने की जिद कर रहा था। इसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने आकाश के सीने पर चाकू से 4 से 5 बार ताबड़तोड़ वार कर दिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी डरे बिना पंडाल के बाहर ही काफी देर तक घूमता और आतंक फैलाता रहा। इधर, हमले में गंभीर रूप से घायल आकाश सूर्यवंशी को साथियों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी अमन दो साल तक नशे की वजह से रिहैब में रह चुका है, फिर भी नशा छूटा नहीं। वह वारदात के समय भी काफ़ी नशे में था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button