आज की खबर

छत्तीसगढ़ से पवन साय की रवानगी… भाजपा ने झारखंड का महामंत्री बनाया… उनकी जगह कर्मवीर सिंह संगठन महामंत्री… जानिए क्या कहा सीएम साय ने

भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व ने आज लगातार दूसरे दिन संगठन में बदलाव का सिलसिला जारी रखते हुए छत्तीसगढ़ के संगठन महामंत्री पवन साय को झारखंड में महामंत्री बनाकर भेज दिया है। पवन साय अब रांची में बैठकर कार्य करेंगे। पार्टी ने उनके अलावा कई प्रदेशों के संगठन महामंत्री बदले हैं। इसी तरह मध्य प्रदेश भाजपा को भी नया संगठन महामंत्री मिल गया है। चंद्रशेखर अब मध्य प्रदेश भाजपा के नये संगठन महामंत्री होंगे।

इस बदलाव पर सीएम विष्णुदेव साय ने मीडिया से कहा- संगठन मे बदलाव एक सतत प्रक्रिया है। पवन साय ने लंबे समय तक छत्तीसगढ़ संगठन को मजबूत रखा है। अब उनके जगह पर कर्मवीर सिंह आ रहे हैं, तो उनके मार्गदर्शन मे हम लोग काम करेंगे।

*

Screenshot

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button