देश-विदेश

एपल के नए सीईओ जॉन टर्नस, टिम कुक की 15 साल बाद विदाई… I phone-pad समेत मौजूदा डिज़ाइन टीम टर्नस के ही

टिम कुक (Tim Cook) ने एप्पल (Apple) के सीईओ (CEO) पद से विदाई ले ली है।  उनकी जगह जॉन टर्नस (John Ternus) कंपनी के नए सीईओ बन गए हैं। करीब 15 साल के लंबे कार्यकाल के बाद टिम कुक ने 1 सितम्बर 2026 को आधिकारिक रूप से यह पद छोड़ दिया। अब वह कंपनी में एग्जीक्यूटिव चेयरमैन (Executive Chairman) की नई भूमिका संभालेंगे।

नए सीईओ जॉन टर्नस मैकेनिकल इंजीनियर हैं और वे 2001 से एप्पल कंपनी से जुड़े हुए हैं। सीईओ बनने से पहले वे एप्पल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (हार्डवेयर इंजीनियरिंग) थे। आपके हाथों में दिखने वाले iPhone, iPad, Mac, Apple Watch और हालिया Vision Pro के फिजिकल डिजाइन और हार्डवेयर को तैयार करने में जॉन टर्नस और उनकी टीम की मुख्य भूमिका रही है।

बता दें कि स्टीव जॉब्स के बाद 2011 में टिम कुक ने एप्पल के सीईओ का पद संभाला था। उनके 15 साल के नेतृत्व में एप्पल की मार्केट वैल्यू करीब 350 अरब डॉलर से बढ़कर लगभग 4 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई। [1] टिम कुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “सीईओ के रूप में मेरे आखिरी दिन मैं एप्पल कम्युनिटी को ढेर सारा प्यार भेज रहा हूं। कल मेरा पद बदल जाएगा, लेकिन एप्पल कम्युनिटी के लिए मेरा प्यार कभी नहीं बदलेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button