आज की खबर

अर्नब तूफ़ान के असर से छत्तीसगढ़ में अब तक भारी बारिश की सूचना नहीं… रायपुर समेत अधिकांश जगह हल्की झड़ी और तेज हवा… खतरा टलने की उम्मीद

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ (Cyclone Arnab) का असर छत्तीसगढ़ में दिख रहा है, लेकिन बुधवार को दोपहर 3 बजे तक राजधानी रायपुर समेत कहीं भी भारी बारिश की सूचना नहीं है। अधिकांश इलाकों में केवल हल्की झड़ी लगी है और तेज ठंडी हवा चल रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए रायपुर समेत 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट यानी हल्की बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। हालांकि बस्तर संभाग पर शासन की नज़र है, क्योकि वहां के लिए अब भी भारी वर्षा की चेतावनी है।

विशाखापट्टनम में लैंड करने के बाद इस सिस्टम का असर 28 और 29 अक्टूबर को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश के रूप में सामने आ सकता है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार रायपुर, रायगढ़ और गरियाबंद के कुछ हिस्सों में सुबह से ही हल्की बूंदाबांदी (झड़ी) चल रही है। लगातार चल रही ठंडी हवाओं के कारण दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि अभी कई जगहों पर भारी बारिश नहीं हुई है, लेकिन आगामी 24 से 48 घंटों के लिए मौसम विभाग ने दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। रायपुर, दुर्ग, बालोद, धमतरी, महासमुंद और बस्तर सहित 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट प्रभावी है, जहां मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। तूफान का असर मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ेगा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली और कबीरधाम जिलों को मौसम ने अब भी रेड अलर्ट पर रखा है। इस दौरान वहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button