आज की खबर
64 पुलिस इंस्पेक्टरों का तबादला… 25 बस्तर से प्लेन एरिया में लाए गए… हमेशा मैदानों में पदस्थ अफसरों की बस्तर पोस्टिंग, देखिए लिस्ट
छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय के स्थापना बोर्ड ने आज बुधवार रात 64 पुलिस इंस्पेक्टरों का तबादला कर दिया है। डीजीपी अरुणदेव गौतम की ओर से ट्रांसफर लिस्ट आज ही देर रात जारी की गई है। इस ट्रांसफर सूची में पुलिस विभाग ने वर्षों से बस्तर के विभिन्न जिलों में काम कर रहे इंस्पेक्टर्स को मैदानी इलाकों में पदस्थ कर राहत दी है। इनकी संख्या 25 से ज़्यादा है। इसी तरह, बस्तर के ज़िलों में कभी नहीं जाने वाले या कुछ माह ही वहाँ काम करने वाले लगभग 40 इंस्पेक्टरों को बस्तर में पदस्थ किया गया है। ट्रांसफर लिस्ट यहाँ देखी जा सकती है:-





