आज की खबर

रायपुर में जयस्तंभ के पास बैंक मुख्यालय में भीषण आग… एसी ब्लास्ट या शॉर्ट सर्किट का शक… दो घंटे में बुझी, कागजात खाक

रायपुरमें बॉम्बे मार्केट स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के जोनल ऑफिस में आज, शनिवार को भीषण आग लग गई। जयस्तंभ चौक के पास बैंक में आग सुबह 10 बजे बजे के आसपास लगी। बंद दफ्तर से धुआं और लपटें उठती देख राहगीरों और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

एडिशनल डीसीपी तारकेश्वर पटेल ने मीडिया को बताया कि आग शॉर्ट सर्किट या एसी (AC) ब्लास्ट से लगने की आशंका है। पुलिस और फायर विभाग की टीम जांच में जुटी है। राहत की बात यह रही कि घटना के समय मुख्य कार्यालय खुला नहीं था। कुछ सफाई कर्मचारी या स्टाफ जो सुबह मौजूद थे, उन्हें समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि आग इतनी विकराल थी कि उसने जोनल ऑफिस के एक बड़े हिस्से को चपेट में ले लिया, जिससे बैंक के कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, फाइलें, कंप्यूटर और रिकॉर्ड जलकर खाक हो गए हैं।

आग की सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की 5 से 6 गाड़ियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया और इसे आसपास की दुकानों में फैलने से रोका।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button