आज की खबर

अफसरों को न्यू एज मीडिया में दक्षता के टिप्स दिए IAS रजत बंसल ने… 3 जनसंपर्क अफसरों पर कार्रवाई के निर्देश भी

छत्तीसगढ़ के जनसंपर्क आयुक्त आईएएस रजत बंसल ने शुक्रवार को जनसंपर्क संचालनालय और जिला अफसरों की मैराथन बैठक में मीडिया के बदलते दौर और न्यू एज मीडिया पर फोकस किया। उन्होंने कहा कि मीडिया की नई विधाओं में जनसंपर्क अफसरों को दक्ष होना चाहिए, और उन्होंने इसके टिप्स भी दिए। शासन की योजनाओं के प्रचार-प्रसार में लापरवाही पर कमिश्नर बंसल ने एक्शन लेते हुए तीन जिलों के जनसंपर्क अफसरों पर अनुशासनात्म कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

संवाद मुख्यालय में हुई बैठक में कमिश्नर बंसल ने कहा कि बदलते समय के साथ मीडिया की नई तकनीक और संचार के नए माध्यमों को अपनाना ही प्रभावी जनसंपर्क की कुंजी है। उजनसंपर्क का कार्य जिम्मेदारी वाला है, इसमें कोताही से बचना चाहिए। जनसंपर्क आयुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी सक्रिय और जिम्मेदार तरीके से कार्य करें ताकि शासन की योजनाएं आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंच सके। इसी दौरान उन्होंने प्रचार-प्रसार कार्य में लापरवाही बरतने पर तीन अफसरों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

कमिश्नर बंसल ने बैठक में जनसंपर्क अफसरों को निर्देश दिए कि वे मंत्रियों, विभागीय सचिवों, विभागाध्यक्षों और कलेक्टरों के साथ नियमित संपर्क और समन्वय बनाएं, ताकि सूचनाओं का प्रभावी आदान-प्रदान हो। यह सरकारी योजनाओं के सही क्रियान्वयन और प्रचार के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने प्रदेश में 1 मई से शुरू हो रहे सुशासन तिहार के प्रचार-प्रसार की तैयारियों की समीक्षा की और कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के लिए प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का अधिकतम उपयोग किया जाए।  उन्होंने इस बात पर विशेष रूप से जोर दिया कि राज्य में हो रहे विकास कार्यो और योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के वास्तविक अनुभवों को वीडियो पोस्ट और समाचारों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जाए। इससे अन्य लोगों को भी इनका लाभ लेने के लिए प्रेरणा मिलती है। बैठक में अपर संचालक उमेश मिश्रा, संजीव तिवारी, आलोक देव और हर्षा पौराणिक कई जनसंपर्क अफसर मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button