आज की खबर

देश में “आर्थिक रिफार्म” लाने वाले अर्थशास्त्री तथा पूर्व पीएम डा. मनमोहन सिंह नहीं रहे… सीएम साय, पूर्व सीएम भूपेश ने जताया गहरा शोक

देश में 2004 से लेकर 2014 तक प्रधानमंत्री रहे प्रख्यात अर्थशास्त्री तथा भारत में आर्थिक रिफार्म शब्द के एक तरह से जनक माने जाने वाले डा. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात करीब 9 बजे निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे लेकिन ज्यादा बीमार कभी नहीं रहे। उन्हें गुरुवार रात 8 बजे नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में लाकर भर्ती किया गया। लगभग दो घंटे बाद, रात 9.50 बजे एम्स के डाक्टरों ने डा. सिंह के निधन की घोषणा कर दी। डा. मनमोहन सिंह के निधन की खबर से छत्तीसगढ़ समेत देशभर में कांग्रेस स्तब्ध है। डा. मनमोहन सिंह के निधन पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय तथा पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने गहरा शोक जताया है। सीएम साय ने उन्हें देश के दिग्गज अर्थाशास्त्रियों में से एक बताते हुए कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री होने से पूर्व देश के वित्त मंत्री, रिजर्व बैंक के गवर्नर तथा योजना आयोग जैसे महत्वपूर्व जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया था।

देश की सरकारें पिछले तीन दशक से जिन आर्थिक सुधारों पर काम कर रही हैं, डा. मनमोहन सिंह को उनकी शुरुआत करने के लिए याद रखा जाएगा। अर्थव्यवस्था तथा ग्लोबलाइजेशन के उनके कांसेप्ट को आने वाले दशकों तक मिटाया नहीं जा सकता, जब तक कि आर्थिक मामलों और नीतियों पर कोई ऐसी क्रांति न हो, जो एक नई सोच की जनक बन जाए। डा. मनमोहन सिंह का प्रधानमंत्रित्व काल जिन्होंने भी देखा है, वे कभी इस बात को भूल नहीं सकते कि कितनी भी विषम परिस्थितियों का अगर कोई मुस्कुराहट और बेहद सज्जनता से सामना कर रहा हो, तो वे डा. मनमोहन सिंह ही हो सकते हैं। डा. सिंह ने 22 मई 2004 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और वे 26 मई 2014 तक प्रधानमंत्री रहे। पूर्व पीएम डा. मनमोहन सिंह के निधन की खबर सबसे पहले कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा ने पोस्ट की थी। कुछ देर पहले ही छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने डा. मनमोहन सिंह के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा- सर, देश आपका आभारी रहेगा और आपके योगदान से सदैव परिपूर्ण रहेगा। एक महान राष्ट्रवादी आज जीवन के अंतिम सफर पर हम सबसे विदा होकर चल पड़े हैं…।

आजादी से पहले पाकिस्तान में जन्मे थे डा. सिंह

पूर्व पीएम डा. मनमोहन सिंह का जन्म सितंबर 1932 में अब के पाकिस्तान में हुआ था्। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी और सेंट जान कालेज से अपनी पढ़ाई पूरी की। वे शुरू से कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय थे। उनके तीन पुत्र उपिंदर सिंह, अमृत सिंह और दमन सिंह हैं। 1991 से 1996 तक वे पीवी नरसिंहराव की सरकार में वित्तमंत्री रहे। उसी दौरान देश में आर्थिक रिफार्म की शुरुआत हुई, जिसका श्रेय डा. मनमोहन सिंह को जाता है। एक बात और, पं. जवाहरलाल नेहरू के बाद डा. मनमोहन सिंह कांग्रेस के ऐसे प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने एक कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा किया और लगातार दूसरे बार 2009 में फिर प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button