आज की खबर

वेदांता हादसे में सीएम साय की जीरो टॉलरेंस पालिसी… बिलासपुर कमिश्नर से जांच का आदेश जारी… दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मंशा

छत्तीसगढ़ में सक्ती जिले के वेदांता पॉवर प्लांट हादसे में 20 मजदूरों की मौत के मामले में विष्णुदेव साय सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपना ली है। इस हादसे की उच्चस्तरीय जांच बिलासपुर कमिश्नर करेंगे। इस आशय के आदेश आज शासन ने जारी कर दिए हैं। सीएम विष्णु देव साय ने अधिकारियों को घटना की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच सुनिश्चित करने तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जांच अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे 30 दिवस के भीतर राज्य शासन को रिपोर्ट सौंपें।

उल्लेखनीय है कि 14 अप्रैल 2026 को प्लांट की बॉयलर यूनिट-1 में स्टीम पाइप से जुड़े वाटर सप्लाई पाइप के ज्वाइंट में तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटना घटित हुई। इस दुर्घटना में कई श्रमिकों की मृत्यु एवं बहुत से श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए राज्य शासन द्वारा आयुक्त, बिलासपुर संभाग को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच के लिए निर्धारित बिंदुओं में घटना कब और कैसे घटित हुई, घटना के कारण एवं परिस्थितियां तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के उपाय शामिल हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button