आज की खबर

रायपुर की पहली महिला विधायक रजनीताई उपासने का निधन… 1978 में जनता पार्टी लहर में कांग्रेस प्रत्याशी को हराया था… 93 साल की उम्र में लीं अंतिम सांसें

राजधानी रायपुर की पहली महिला विधायक रजनीताई उपासने का बुधवार को निधन हो गया। वह 93 वर्ष की थीं, कुछ समय से बीमार थीं और अस्पताल में इलाज चल रहा था। संघ की पृष्ठभूमि से आने वाली रजनीताई ने 1978 में रायपुर से कांग्रेस के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा था और अच्छी जीत हासिल की थी। उस वक्त राजनीति में महिलाओं की हिस्सेदारी नहीं के बराबर थी, और इमरजेंसी की वजह से इंदिरा गांधी की सत्ता जा चुकी थी। रजनीताई के निधन पर सीएम विष्णुदेव साय ने श्रद्धांजलि दी है।

रजनीताई उपासने का जन्म 1932 में हुआ था। उनका विवाह स्व. दत्तात्रेय उपासने से हुआ। उपासने परिवार बालोद से 1967 में रायपुर आया और तब से अब तक उनका निवास पुलिस लाइन के नेहरूनगर गेट के अपोजिट साइड पर है। रजनीताई के चार बेटे हैं जिनमें सच्चिदानंद उपासने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता तथा जगदीश उपासने भोपाल की माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता यूनिवर्सिटी में कुलपति हैं। गिरीश उपासने और हेमंत उपासने एलआईसी से जुड़े हैं।

जनसेवा में रजनीताई का योगदान अविस्मरणीय- सीएम

सीएम विष्णुदेव साय ने रजनीताई उपासने के निधन पर शोक जताया और कहा कि  रायपुर की पहली महिला विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद उपासने की माता रजनीताई उपासने के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।  जनसेवा और समाज हित के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। इस दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवारजनों के साथ हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button