आज की खबर

होटल में प्रॉस्टिट्यूशन पर फंसेंगे मालिक… गंज इलाके के दो होटलों पर संडे को छापा… कई कमरों में मिले लड़के-लड़कियां… मैनेजर-स्टाफ अरेस्ट, इनमें दो महिलाएं, मालिक-पार्टनर फ़रार

गंज इलाके में पुलिस ने होटल आदित्य गैस्ट हाउस एवं गगन ग्रैण्ड में मैनेजर और स्टाफ की मिलीभगत से प्रॉस्टिट्यूशन की शिकायतों पर संडे की शाम छापा मार दिया। दोनों होटल्स के कुछ रूम में पुलिस को संदिग्ध लड़के-लड़कियां मिलीं। पुलिस ने मौके पर पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि इसमें होटलों के मैनेजर और स्टाफ की मिलीभगत थी। इसके बाद दोनों मैनेजरों को अरेस्ट कर लिया गया, जिनमे एक वेल एडुकेटेड युवती है। चार स्टाफ को भी गिरफ्तार किया गया। इनमे भी एक महिला है। पुलिस ने तुरंत होटल मालिक और पार्टनर की तलाश शुरू की, पर दोनों अभी नहीं मिले हैं।

दरअसल इन होटलों में मिलीभगत से प्रॉस्टिट्यूशन की शिकायत पर अफसरों ने होटलवालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। क्राइम ब्रांच ने मैनेजरों और मालिकों को पकड़ने के लिए पॉइंटर बनाकर एक होटल में भेजा। वहाँ कि महिला मैनेजर ने सौदा तय किया और बताया कि सामने वाले होटल के रिसेप्शन पर एक कर्मचारी बैठी है, जो लड़कियां दिखा देगी। इसके बाद पुलिस ने सामने वाले होटल पर छापा मार दिया। वहाँ कमरों में कुछ लड़किया और दो लड़के भी मिला। उस होटल के मैनेजर और स्टाफ ने बताया कि सामने वाले होटल की मैनेजर के साथ मिलकर यह काम कर रहे हैं। इसके बाद दोनों मैनेजर समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके खिलाफ धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 (सिट अधिनियम पुननिर्मित) का केस लगाया गया।पुलिस ने बताया कि होटल आदित्य गैस्ट हाउस एवं गगन ग्रैण्ड के संचालक कुणाल बाग एवं पार्टनर सुमित फरार हो गए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button