आज की खबर

बर्खास्त 2621 बीएड सहायक शिक्षकों को लंबे आंदोलन के बाद वापस सरकारी नौकरी… साइंस में सहायक शिक्षक (प्रयोगशाला) बनाए जाएंगे… पहले भरेंगे अनुसूचित क्षेत्रों के पद

छत्तीसगढ़ के बर्खास्त 2621 बीएड सहायक शिक्षकों को लंबे आंदोलन के बाद सीएम विष्णुदेव साय की सरकार ने बड़ी राहत देते हुए उन्हें वापस शिक्षा विभाग में ही वापस सरकारी नौकरी पर रख लिया गया है। इन सहायक शिक्षको को शिक्षा विभाग सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) की सरकारी नौकरी देगा। यह फैसला सरकार की अंतर्विभागीय समिति की अनुशंसा के अनुसार सीएम साय और उनकी कैबिनेट ने लिया है। सभी बर्खास्त सहायक शिक्षकों की नियुक्ति के लिए स्कूल शिक्षा विभाग को अधिकृत कर दिया गया है।

अंतर्विभागीय समिति की अनुशंसा अनुसार हटाये गए बी.एड अर्हताधारी 2621 सहायक शिक्षकों को सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के राज्य में रिक्त 4,422 पदों में समायोजित किया जाएगा। समायोजन गैर विज्ञापित पदों पर किया जाएगा। कला/विज्ञान संकाय से 12वीं उत्तीर्ण सहायक शिक्षकों को निर्धारित अर्हता (12वीं गणित/विज्ञान) पूर्ण करने हेतु 3 वर्ष की अनुमति दी जाएगी साथ ही इन अभ्यर्थियों को प्रयोगशाला कार्य के संबंध में एस.सी.ई.आर.टी. के माध्यम से दो माह का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। अन्य पिछड़ा वर्ग के शेष 355 अभ्यर्थियों के लिए सांख्येत्तर पदों का सृजन किया जाएगा। समायोजन के लिए जिलों की प्राथमिकता में पहले राज्य के अनुसूचित क्षेत्र के जिलों के रिक्त पदों में उसके पश्चात सीमावर्ती जिलों के रिक्त पदों पर तत्पश्चात अन्य जिलों में समायोजन किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button