आज की खबर

कांग्रेस की सर्वकालिक, ऐतिहासिक पराजय… पूर्व सीएम भूपेश पाटन-दुर्ग, अध्यक्ष बैज जगदलपुर, नेता प्रतिपक्ष महंत कोरबा और सिंहदेव अंबिकापुर में अपने घरों में ही ढेर

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनावों में इस बार कांग्रेस को सर्वकालिक और ऐतिहासिक पराजय का सामना करना पड़ा है। यहां तक कि कांग्रेस के छत्रप अपने ही घरों में कांग्रेस प्रत्याशियों को जिता नहीं पाए हैं। भूपेश बघेल के गृह क्षेत्र पाटन नगर पंचायत में भाजपा के प्रत्याशी ने अच्छे मार्जिन से जीत हासिल की है। उनके गृह जिले दुर्ग में भी कांग्रेस की मेयर उम्मीदवार को भाजपा की अलका बाघमार के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। ऐसा ही बुरा हाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के गृह ज़िले जगदलपुर निगम में कांग्रेस का हुआ है। बैज के विश्वस्त तथा कांग्रेस संगठन के बड़े पदधारी मलकीत गेंदू भाजपा प्रत्याशी संजय पांडे से हार गए हैं। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत भी कोरबा को बचा नहीं पाए हैं। वहाँ भी कांग्रेस प्रत्याशी की भाजपा की संजुदेवी राजपूत के हाथो करारी पराजय हुई है। इसी तरह, पूर्व डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव विधानसभा के बाद अब अंबिकापुर नगर निगम में भी कांग्रेस को सुरक्षित रख पाने में नाकाम हुए हैं। वहाँ दो बार के मेयर को भाजपा की मंजूषा भगत ने पटखनी दे दी है। कांग्रेस इस ऐतिहासिक हार का जब भी मंथन करेगी, पार्टी के जानकारों का मानना है कि क्षत्रपों के अपना घर तक नहीं बचा पाने का यह मामला भी जोर शोर से उठ सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button