आज की खबर

लंबी कानूनी लड़ाई जीतने के बाद अंततः IPS जीपी सिंह प्रमोट… शासन से पुलिस महानिदेशक (डीजी) बनाने का आदेश… प्रमोशन पिछले साल जुलाई से लागू

पिछली सरकार में राजद्रोह जैसे केस और छापों में फ़सने के बाद लंबी क़ानूनी लड़ाई लड़ रहे आईपीएस जीपी सिंह आख़िरकार जीतने में कामयाब हो गए हैं। छत्तीसगढ़ शासन ने शुक्रवार की शाम आदेश जारी कर जीपी सिंह को पुलिस महानिदेशक (डीजी) के पद पर प्रमोट कर दिया है। वे अभी पुलिस मुख्यालय में पदस्थ हैं और फिलहाल उनके पास कोई विभाग नहीं है। जीपी सिंह को कार्य आवंटन के मामले में भी राज्य शासन विचार कर रहा है। ताज़ा आदेश के बाद जीपी सिंह छत्तीसगढ़ में पांचवे डीजी होंगे। उनके अलावा अरुणदेव गौतम (वर्तमान डीजीपी), हिमांशु गुप्ता, पवन देव और एसआरपी कल्लूरी भी डीजी हैं।

राज्य शासन के गृह विभाग ने जीपी सिंह के प्रमोशन का आदेश जारी करते हुए इसे रद्द 2 जुलाई 2024 से प्रभावशील किया है। जीपी सिंह 1994 बैच के आईपीएस अफ़सर हैं। वे वर्तमान डीजीपी अरुणदेव गौतम से दो साल जूनियर हैं। जीपी सिंह को राज्य सरकार ने करीब दो साल पहले बहाल किया था। नियम कायदों के जानकार अफसरों ने बताया कि अब जीपी को जल्दी ही पुलिस महकमे के कुछ विभागों का डीजी बनाया जा सकता है। अभी डीजीपी गौतम के पास होमगार्ड और अभियोजन जैसे चार्ज भी हैं। चर्चा है कि इनमे से एकाध विभाग उन्हें दिया जा सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button