आज की खबर

U tuber ध्रुव राठी के ख़िलाफ़ गैरजमानती वारंट… दिल्ली कोर्ट ने 2018 के केस में जारी किया वारंट… बढ़ सकती हैं मुश्किलें

दिल्ली की साकेत कोर्ट ने आज सोमवार, 23 नवंबर को यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 के आपराधिक मानहानि मामले में गैर-जमानती वारंट (Non-Bailable Warrant) जारी किया है। यह आदेश ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास अनम रईस खान की अदालत ने दिया है। यह मामला 2018 में ‘आई सपोर्ट नरेंद्र मोदी’ पेज के संस्थापक विकास सांकृत्यायन उर्फ विकास पांडे द्वारा दायर किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि ध्रुव राठी ने अपने यूट्यूब वीडियो “BJP IT Cell Part II” में उनके खिलाफ झूठे और मानहानिकारक दावे किए थे।

अदालत ने इससे पहले ध्रुव राठी को समन और दो बार (17 अक्टूबर और 31 अक्टूबर को) जमानती वारंट जारी किए थे। बार-बार समन तामील न हो पाने (गुरुग्राम स्थित घर पर ताला लगे होने) और अदालत में पेश न होने के कारण कोर्ट ने अब सख्त रुख अपनाते हुए गैर-जमानती वारंट जारी किया है। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 3 दिसंबर 2026 की तारीख तय की है।
बता दें कि ध्रुव राठी आमतौर पर जर्मनी में रहते हैं, हालांकि पिछले महीने अक्टूबर में वे भारत आए थे और दिल्ली में हुए प्रदर्शनों में शामिल हुए थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button