आज की खबर

रायपुर के बाद दुर्ग के कारोबारी को लॉरेंस गैंग के नाम से 15 करोड़ फिरौती का फ़ोन… उसकी फर्म भी फंसी है बड़े दवा खरीदी स्कैम में

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में दवा और मेडिकल उपकरण कारोबारी शशांक चोपड़ा से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 15 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने की एफआईआर हुई है। इससे पहले रायपुर में लॉरेंस गैंग के नाम पर दो कारोबारियों को फ़ोन गया था, जिसमे एक तो फर्जी निकल गया है। दुर्ग में भी जिस कारोबारी को लॉरेंस गैंग से कथित फ़ोन आया है, उसकी फर्म भी छत्तीसगढ़ के चर्चित दवा खरीदी स्कैम में फंसी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग में मोक्षित कॉर्पोरेशन (Mokshit Corporation) के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा को एक अज्ञात मोबाइल नंबर (कथित तौर पर पुर्तगाल के नंबर) से व्हाट्सएप वॉयस नोट और फोन कॉल के जरिए धमकी दी गई है। फोन करने वाले ने खुद को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य बताया और कहा कि यदि 15 करोड़ रुपये नहीं दिए गए, तो उनके परिवार के एक सदस्य की हत्या कर दी जाएगी।
• पुलिस कार्रवाई और सुरक्षा. कारोबारी की लिखित शिकायत के बाद दुर्ग सिटी कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया है। परिवार की सुरक्षा के लिए घर के बाहर पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस की साइबर टीम अंतरराष्ट्रीय नंबर और कॉल डिटेल्स के आधार पर धमकी देने वाले की पहचान करने में जुटी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button