आज की खबर

सीएम जनदर्शन गुरुवार 26 नवंबर से फिर शुरू… जनवरी में हुआ था अंतिम आयोजन… सीएम सचिवालय ने शुरू की तैयारी

छत्तीसगढ़ में सीएम दर्शन अल्प विराम के बाद फिर शुरू होने जा रहा है। सीएम विष्णुदेव साय जनदर्शन में गुरुवार, 26 नवंबर को आम लोगों से सीधे मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे। सीएम जनदर्शन मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन, रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। इससे पहले सीएम जनदर्शन का आधिकारिक आयोजन 8 जनवरी 2026 (गुरुवार) को किया गया था। हालांकि अनौपचारिक रूप से सीएम लगभग रोजाना ही लोगों से मिल रहे हैं।

सीएम जनदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री नागरिकों की समस्याओं से रूबरू होंगे तथा उनके त्वरित एवं यथोचित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। जनदर्शन में आमजन अपनी समस्याओं, मांगों और सुझावों को सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रख सकेंगे। सीएम सचिवालय ने जनदर्शन की तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार जनदर्शन के दौरान सीएम के अपर मुख्य सचिव सुबोध कुमार सिंह भी सीएम हाउस में रहेंगे, ताकि अधिकांश आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button