आज की खबर

रायपुर मेडिकल कॉलेज में पीजी की 19 सीटें बढ़ीं… सिम्स में 8, जगदलपुर कॉलेज में 6 और सीटें… सीएम साय, मंत्री जायसवाल ने मोदी सरकार का जताया आभार

रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के तीन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 2026-27 के लिए स्नातकोत्तर (पीजी) की 33 सीटें बढ़ गई हैं। रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर के इन कॉलेजों में पहले कुल 265 सीटें थीं, जो अब बढ़कर 298 हो गई हैं। इससे 33 और डॉक्टरों को प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञता हासिल करने का अवसर मिलेगा। सीएम विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने इसके लिए मोदी सरकार का आभार जताया है।

6 नवंबर की संशोधित सीट सूची के अनुसार रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में 19 सीटें बढ़ी हैं। अब यहाँ पीजी सीटें 46 से बढ़कर 165 हो गई है। बिलासपुर के छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) में 8 सीटें बढ़ी हैं। यहां अब 91 की जगह 99 सीटों पर प्रवेश होगा। जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज में 6 सीटें बढ़ी हैं। यहां अब 28 की जगह 34 सीटें होंगी।

पीजी में दाखिला लेने वाले डॉक्टर पढ़ाई के साथ मेडिकल कॉलेजों से जुड़े अस्पतालों में वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में मरीजों की जांच और उपचार में भाग लेते हैं। सीटें बढ़ने से इन अस्पतालों में मरीजों की देखभाल के लिए अतिरिक्त चिकित्सकीय सहयोग मिलेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button